सवालों के घेरे में आनंदेश्वर पांडेय का आशियाना

के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में चल रहा नियम-कायदों का चीरहरण लखनऊ। सैयां भए कोतवाल तो डर काहे का, यह कहावत भारतीय ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव आनंदेश्वर पांडेय पर बिल्कुल सटीक बैठती है। इन दिनों पांडेय की आशिकी और आशियाना दोनों चर्चा में हैं। इनका जलवा और लाव-लश्कर तो उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री से भी बड़ा है, यही वजह है कि वह के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम को लम.......

‘द ग्रेट खली’ दलीप सिंह राणा भाजपा में शामिल

खेलपथ संवाद नयी दिल्ली। विश्व कुश्ती मनोरंजन में अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीतने वाले और ‘‘द ग्रेट खली'' के नाम से मशहूर दलीप सिंह राणा ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।  पंजाब पुलिस के अधिकारी रह चुके खली ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में भाजपा का दामन थामा। खली ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन क.......

जयपुर में बनेगा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम

सौरव गांगुली बोले- मेरा कोलकाता का स्टेडियम अब पिछले पायदान पर आ जाएगा जयपुर। राजस्थान के खेल प्रेमियों का लंबा इंतजार समाप्त हो गया है। शनिवार को जयपुर दिल्ली बाईपास पर दुनिया के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सेक्रेटरी जय शाह समेत राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सौरभ गांगुली ने कहा कि मुझे इस बात की कुछ निराशा है कि मेरा कोलक.......

दुबई में कबड्डी खेलेंगी मऊ गांव की पांच छोरियां

200 महिला खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता के बाद हुआ चयन गुरुग्राम। वूमेन कबड्डी लीग में मऊ गांव की छोरियों को डंका दुबई में बजेगा। पटौदी के लिए यह पहली बार है जब एक साथ पांच महिला खिलाड़ी विदेशी धरती पर खेलने के लिए जाएंगी। सभी लड़कियां मऊ गांव की रहने वाली हैं और इनका चयन 200 से ज्यादा खिलाड़ियों को परखने के बाद किया गया है।  महिला खिलाड़ियों के कोच दीपक के अनुसार दुबई में होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता के लिए निकिता पुत्री कर्णसिंह, भ.......

चरखी दादरी नेशनल कबड‍्डी में ‘अंतिम’ ने जीता गोल्ड

संसाधनों की कमी नहीं रोक पायी प्रतिभा खेलपथ संवाद चरखी दादरी। दो बहनों के बाद पैदा हुई अंतिम ने केवल 19 साल बाद अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बनकर परिवार को गौरवान्वित किया है। गांव की बेटी अंतिम का अब ओलम्पिक खेलना और देश के लिए मेडल जीतना ही लक्ष्य है।  बता दें कि हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में अंतिम, भतेरी, माफी और काफी जैसी बेटियों के नाम रखना आम बात थी। चरखी दादरी के गांव कलाली निवासी किसान .......

फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ी शंकर पाण्डे और प्रज्ञा सिंह भारतीय टीम में

खेलपथ संवाद भोपाल। दोहा में ग्रांड प्रिक्स करत-2022 प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश राज्य फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ी शंकर पाण्डे और प्रज्ञा सिंह का चयन 19 सदस्यीय भारतीय सीनियर टीम में हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 जनवरी, 2022 तक कतर के दोहा में किया जा रहा है। फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ी शंकर पाण्डे और प्रज्ञा सिंह के भारतीय सीनियर फेंसिंग (ईपी) टीम में चयन होने पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने उन.......

एक बड़ा सवाल है आनंदेश्वर पांडेय की मानद उपाधि भी!

खेलपथ संवाद लखनऊ। कोई दो साल पहले भारतीय ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय को कॉमनवेल्थ वोकेशनल यूनिवर्सिटी बैंकाक द्वारा फिजिकल एजूकेशन के क्षेत्र में पीएचडी की मानद उपाधि प्रदान की गई थी। चापलूसों का कहना है कि यह उपाधि उन्हें खेल के क्षेत्र में किए गए असाधारण कामकाज को देखते हुए दी गई। किसी भारतीय को इस तरह की मानद उपाधि मिलना निःसंदेह खुशी की बात है लेकिन एक सवाल यह भी उठता है कि.......

नौकरशाहों की खातिरदारी में माहिर हैं आनंदेश्वर पांडेय

देश में खेल संस्कृति को बेहतर कर रहा आईओए खेलपथ संवाद लखनऊ। भारतीय ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय यारों के यार हैं, यही वजह है कि उनके सारे गुनाह माफ होते रहते हैं। वह अपनी याराना छवि को बरकरार रखने के लिए अब तक छह बार जहां ओलम्पिक आयोजनों में शिरकत कर चुके हैं वहीं रियो ओलम्पिक में तो वह अपने साथ नौकरशाहों को भी तफरीह के लिए.......

मणिपुर के निरंजॉय ने तोड़ा 13 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एक मिनट में उंगलियों पर सबसे अधिक पुश-अप का बनाया रिकॉर्ड नई दिल्ली। मणिपुर के थौनाओजम निरंजॉय सिंह ने पिछले हफ्ते में एक मिनट में सबसे ज्यादा पुश-अप (फिंगर टिप्स) का विश्व रिकॉर्ड बनाया और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया। 24 वर्षीय निरंजॉय ने यहां अपने पुराने 105 पुश-अप के रिकॉर्ड में सुधार करते हुए ब्रिटेन के ग्राहम माली के 13 साल पुराने विश्व रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। दो बार के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी निरंजॉय ने पिछले ह.......

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टेनिस टीम ने जीता गोल्ड

ऑल इंडिया व खेलो इंडिया गेम्स के लिए क्वालीफाई खेलपथ संवाद कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की पुरुष टेनिस टीम ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर नार्थ जोन अन्तर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता 2021-22 में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही टेनिस टीम ने ऑल इंडिया व खेलो इंडिया गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन करने पर पूरी टीम को.......